इस रैली में तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) जिलों से सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) पास करने वाले 6,000 से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पात्र महिला अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल होने और राष्ट्र सेवा का अवसर मिलेगा।
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और उपयुक्तता का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके तहत 1.6 किलोमीटर की दौड़ से सहनशक्ति, बीम परीक्षण से ऊपरी शरीर की ताकत तथा निर्धारित मानकों के अनुसार लंबाई और वजन का परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक दक्षता में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय मूल्यांकन (मेडिकल टेस्ट) किया जाएगा।
ये दस्तावेज लाने होंगे
सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचे। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को दलालों व असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि सेना में भर्ती केवल योग्यता के आधार पर ही होती है।







