best news portal development company in india

BREAKING NEWS झोटा हत्याकांड: CM मान के भरोसे से नहीं माने पिता, अंतिम संस्कार से इनकार ; मान ने शाह के दौरे से पहले ऐलान किया था

SHARE:

मानसा – मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा हत्याकांड जांच CBI करेगी। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झोटा के परिवार से मिलने से पहले CM भगवंत मान ने इसका ऐलान कर दिया।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए, हम यह केस CBI को सौंप रहे हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार की है। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए हमें जो भी सख्त कदम उठाना पड़ा, हम पीछे नहीं हटेंगे।

हालांकि CM के इस ऐलान के बाद भी झोटा का परिवार संतुष्ट नहीं है। उनके पिता भीम सिंह ने कहा कि हम अभी अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। CM और DGP के इस्तीफे के लिए अमित शाह से बात करेंगे।

मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही परिवार मामले की CBI जांच पर अड़ा हुआ था। 8 दिन से झोटा का शव सिविल अस्पताल में रखा हुआ है। परिवार ने न अंतिम संस्कार से भी इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *