best news portal development company in india

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में सनसनी: रेहड़ी वर्कर की छत पर मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

जालंधर– जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय खेम चंद उर्फ सोनू निवासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं।

परिजनों ने एक रेहड़ी लगाने वाले पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि नौजवान बीमार था और नान स्टाल पर काम कर रहा था। दिलकुशा मार्केट में ही वह छत पर सोता था। मृतक के 2 बच्चे हैं और पत्नी छोड़कर जा चुकी है।

आरोप है कि नौजवान का रेहड़ी चालक के साथ सोमवार को विवाद हुआ था। उसी ने उसे छत से फेंककर मारा है। परिजनों का कहना हैकि वह रोजाना सोनू को देखने के लिए आते थे।

सोनू को 2 दिन पहले वह रोटी देने के लिए गए तो उसने बताया कि सिर में तेज दर्द है। बुधवार को जब वह सुबह सोनू से मिलने गए तो उसका शरीर ठंडा पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाने के लिए लोगों की मदद मांगने लगा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।

जालंधर में युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskarजालंधर में युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अजमेर लाल।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अजमेर लाल।

पुलिस बोली-शराब पीने का आदी था, परिजनों के बयानों पर कार्रवाई होगी

सोनू के भाई ने कहा कि रेहड़ी वाले से पूछा तो उसने कहा कि सोनू सीढ़ियों से गिर गया था। छोटा भाई नान की रेहड़ी पर बर्तन धोने के का काम कर रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू की मौत का जिम्मेदार रेहड़ी चालक है। थाना 4 के जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सोनू शराब पीने का आदी था और वह घर नहीं जाता था। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *