पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवी रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान चीमा खुर्द गेट के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर की एक लाइट जल रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी। ट्रैक्टर चालक के कथित तौर पर गलत दिशा से आने की बात भी सामने आई है। अंधेरे में नवी को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।







