best news portal development company in india

जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही पुलिस को किया सूचित

SHARE:

जालंधर- जालंधर के दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल में छुट्‌टी की घोषणा नहीं हुई है।

दीवाली से पहले आतंकी संगठन पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। इसके चलते फिर धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। धमकी भरी मेल में स्कूल में बच्चों को बचाने की बात कही गई है। अभी तक पुलिस किसी भी स्कूल में सर्चिंग के लिए नहीं पहुंची है। अभी तक किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई   है।

जालंधर का एपीजे स्कूल। - Dainik Bhaskarजालंधर का एपीजे स्कूल।

एपीजे स्कूल के एक सूत्र ने बताया कि सुबह धमकी भरी मेल मिलने के सूचना स्टाफ के पास आई है। इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी एपीजे सहित जालंधर के कई स्कूलों को 5 से ज्यादा बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं। हर बार खालिस्तानी संगठन के लोग ये धमकी भरी मेल भेजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *