best news portal development company in india

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दीवार ढहने से मलबे में दबा चचेरा भाई; दर्दनाक मौत

SHARE:

लुधियाना– लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। गोदाम में धमाके हुए। इसससे एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे AAP नेता के चाचा का बेटा दब गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां किचन के साथ कमरा बना हुआ था। जहां पर पटाखे का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के बाद युवक गोदाम के अंदर ही एक किनारे पर खड़ा हो गया। लेकिन अचानक उसकी दीवार गिर गई। मृतक की पहचान साहिल सब्बरवाल (27) के रूप में हुई है।

हादसे का पता चलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेजिडेंशियल इलाके में अवैध रूप से पटाखे स्टोर किए गए थे। वहीं, AAP नेता गोल्डी ने रोते हुए कहा कि पिछले साल के पटाखे बचे थे। वह यहां रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट हुआ है।

पटाखा गोदाम में लगी आग और चचेरे भााई की मौत पर रोते आप नेता गोल्डी सब्बरवाल। इनसेट में साहिल सब्बरवाल की फोटो, जिसकी मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

पटाखा गोदाम में लगी आग और चचेरे भााई की मौत पर रोते आप नेता गोल्डी सब्बरवाल। इनसेट में साहिल सब्बरवाल की फोटो, जिसकी मौत हो गई।

दुकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगी।
दुकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगी।

कपड़ों के कारोबार के साथ सीजन में पटाखे भी बेचते हैं

गोल्डी सब्बरवाल समाजसेवी होने के साथ कपड़ा कारोबारी भी हैं। उनकी पुलकित फैशन के नाम से फील्ड गंज इलाके में दुकान है। इसके साथ गेहूं का डिपो भी चलाते हैं। गोल्डी पंजाब सरकार के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के तहत जिला प्रशासन लुधियाना की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने 20 जुलाई 2024 को AAP जॉइन की थी। इससे पहले वह BJP में थे।

पुलकित फैशन में उनके चाचा के दोनों बेटे गौरव (बड़ा बेटा) और साहिल (छोटा बेटा) करते थे। गोल्डी सब्बरवाल कपड़े के कारोबार के साथ सीजन में पटाखे भी बेचते हैं। पुलकित फैशन के ऊपर बनी मंजिल में पटाखे रखे थे।

गली में बिखरे पटाखे, जो दूसरी मंजिल पर रखे थे।
गली में बिखरे पटाखे, जो दूसरी मंजिल पर रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *