यह कार्रवाई ने पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर भी कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह सात पर्चे दर्ज हैं। नशा तस्करी के आरोप में वह जेल में बंद है। उसकी कई प्रॉपर्टी चिह्नित की गई है। नशा बचकर की गई कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर कार्रवाई के आदेश हुए हैं। उसी के अधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।


दादा ने बनवाया था घर
यह घर उसके दादा ने बनवाने की बात कही जा रही है। इसी घर में गंगन दीप सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने अगस्त महीने में दूसरी बार नशा तस्करी के मामले में गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।
अगस्त में दूसरी बार किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मकान का मालिक गगनदीप इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। इसी साल अगस्त में पुलिस ने उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा था। गगनदीप इसी घर में अपने परिवार के साथ रहता था। इस मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के तहत संबंधित संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत यह कदम उठाया जा रहा है।
फिलहाल, तेज मोहन नगर में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन की मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है।







