best news portal development company in india

अमृतसर में CRPF के रिटायर्ड DSP ने पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को मारीं गोलियां 

SHARE:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में CRPF के रिटायर्ड DSP ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बेटे की मौत हो गई। रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह का परिवार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।  शुक्रवार को दोनों पक्षों में बहस हुई थी।

इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर मजीठा रोड पर थाना सदर में पहुंचे। अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों में दोबारा से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहले पत्नी जागीर कौर, फिर बेटे बचितर और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई।

तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे बचितर ने दम तोड़ दिया। एसीपी नॉर्थ IPS ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी राजासांसी का रहने वाला है। फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया।

रिटायर्ड DSP की 2 शादियां, पहली पत्नी से विवाद

ACP ने बताया कि तरसेम की 2 शादियां हुई हैं। पहली पत्नी और बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी झगड़े के दौरान तरसेम सिंह ने ये कदम उठाया। जिस वेपन से फायरिंग की गई, वे लाइसेंसी है। बेटे की हालत ज्यादा गंभीर है, बाकी अभी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *