best news portal development company in india

पंजाब बीजेपी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज संभालेंगे पदभार: सुनील जाखड़ समेत बीजेपी लीडरशिप रहेगी मौजूद

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज, 13 जुलाई को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कोर कमेटी के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। समारोह दोपहर में होगा, जिसके बाद अश्वनी शर्मा मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

अश्वनी शर्मा को 7 जुलाई को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह पठानकोट से विधायक हैं और इससे पहले दो बार पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ वह 2022 के मुश्किल चुनाव में भी जीत हासिल करने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जब आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला था।

अब जबकि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, पार्टी ने उन्हें फिर से कमान देकर संगठन में मजबूती और एकजुटता लाने की कोशिश की है। पार्टी को उम्मीद है कि अश्वनी शर्मा के अनुभव से बीजेपी को पंजाब में नया राजनीतिक संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

अश्वनी शर्मा को जैसे ही कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी मिली, उसी दिन से वह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी के कई सीनियर नेताओं के घर जाकर मुलाकात की। वहीं गत दिवस उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। साथ ही संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

इसके अलावा, 10 दिसंबर को शुरू हुए पंजाब विधानसभा के सत्र में भी शामिल हुए हैं। वह पार्टी ऑफिस में भी पहुंचे थे। इस दौरान वह प्रधान सुनील जाखड़ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। हालांकि, मीडिया के सवालों से पहले ही जाखड़ ने अश्वनी शर्मा को गले लगा दिया और कहा कि अब आपको आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *