लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में न्यू करतार नगर इलाके में बीती रात गायब हुई 7 महीने की बच्ची गुरुवार की दोपहर बाद मिल गई है। मामला हाईलाइट होने के कारण कोई व्यक्ति घर के पीछे खाली प्लाट में बच्ची को रखकर भाग गया। बच्ची को प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन वगैरा देने के लिए दीप अस्पताल ले जाया गया है।
![]()
बता दें कि, बीती रात करीब 12 बजे अपनी मां के साथ सो रही सात माह की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया था। आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब घर की बड़ी बेटी पीहू बेड से नीचे गिरी तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर मां मीत कौर की आंख खुली तो उसने बेटी दिव्यांशी बेड पर नहीं थी। उसने तुरंत शोर मचाया और बाकी पारिवारिक सदस्यों को इक्ट्ठा किया।
परिवार के सभी सदस्यों ने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में 3 लोग कुछ बाल्टियां लेकर जाते नजर आए हैं। जिसकी फुटेज पुलिस के पास है। पुलिस उन लोगों की भा जांच कर रही है।

घटना के समय 3 बेटियों के साथ कमरे में सो रही थी मां
जानकारी देते हुए बच्ची के पिता गुरप्रीत ने कहा कि उनका होटल का कारोबार है। वह अपने पार्टनर के साथ कल दोपहर को जीरकपुर होटल चले गए थे। रात 12 बजे तक उसकी पत्नी मीत के साथ फोन पर बातचीत हुई। रात 12 बजे के बाद मीत अपनी तीनों बेटियों के साथ कमरे में सो गई।
कमरे में मेरी मां-पिता, पत्नी और तीनों बेटियां सो रही थी। सुबह करीब 4 बजे मीत का फोन आया और उसने बताया कि दिव्यांशी (रुही) गायब है। कमरे का दरवाजा भी खुला था और कमरे की लाइट भी जल रही थी। गुरप्रीत ने कहा कि उसकी बुआ दिमागी तौर पर कमजोर है जिस कारण वह छत पर रहती है और रात के समय अक्सर छत वाला दरवाजा वह बंद करके सोते हैं। रात को परिवार दरवाजा बंद करना भूल गया। जिस कारण अब कुछ पता नहीं चल रहा कि बच्ची कहां लापता हो गई थी। आज घर के पीछे खाली प्लाट से बच्ची मिल गई है। उसके चेहरे पर कुछ निशान है। बच्ची करीब 15 घंटे बाद मिली है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।








