best news portal development company in india

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का 27 जुलाई को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन  

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के रायकोट कस्बे में स्थित हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें जल्द शुरू होने वाली है। 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में यहां से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। आज बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद जल्द ही फ्लाइट्स को शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि कारोबारियों और लोगों को राहत मिल सके। 

यहां 172 सीटों वाला विमान आसानी से उतर सकेगा। हलवारा में बना एयरपोर्ट 161.28 एकड़ में फैला है। इस क्षेत्र में बना टर्मिनल एरिया 2,000 वर्ग मीटर है। जमीन को छोड़कर कुल परियोजना लागत करीब 70 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी हलवारा में मॉडर्न सिविल एयर टर्मिनल के निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर      दिए थे।

हलवारा एयरपोर्ट जिसका वर्चुअल उद्घाटन 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
हलवारा एयरपोर्ट जिसका वर्चुअल उद्घाटन 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

2007 में पास हुई थी एयरपोर्ट की योजना

गौरतलब है कि लुधियाना में एयरपोर्ट बनाने की योजना 2007 में पास हुई थी। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसका शिलान्यास करना था, लेकिन किसी कारणवश तमाम तैयारियों के बावजूद यह काम नहीं हो सका।

इसके बाद पंजाब सरकार ने जमीन अधिग्रहण करने से मना कर दिया। दिसंबर 2018 में इस योजना पर दोबारा काम शुरू हुआ। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 51 फीसदी और पंजाब सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी थी।

हलवारा में लंबा रनवे और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम

हलवारा में लंबा रनवे और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) है, जिससे विमान कम ऊंचाई पर भी उतर सकते हैं। इस बीच लुधियाना के लोग हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यातायात आंकड़ों के अनुसार प्रस्तावित परियोजना आधार वर्ष में 0.25 मिलियन यात्रियों और 2031-32 तक 1.38 मिलियन यात्रियों को संभालेगी।

172 बोइंग उड़ानों को संभालने की क्षमता होगी

सूत्रों मुताबिक हलवारा हवाई अड्डे में 172 बोइंग उड़ानों को संभालने की क्षमता होगी, जबकि साहनेवाल में 172 सीटर एटीआर उड़ानों की क्षमता है। हवाई अड्डे की इमारत में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो टर्मिनल सहित 3 टर्मिनल होंगे। रनवे की लंबाई अभी एयरपोर्ट अथारिटी ने साझा नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई