best news portal development company in india

स्कूल बस की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की हुई मौत : पुलिस ने हिरासत में लिया ड्राइवर

SHARE:

 

एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जालंधर । जालंधर के आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। ये घटना  सोमवार को सुबह हुई। इसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
जालंधर में स्कूल बस की चपेट में आई बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा जमकर हगामा किया गया। साथ में बच्ची की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
जालंधर में स्कूल बस की चपेट में आई बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा जमकर हगामा किया गया। साथ में बच्ची की फाइल फोटो।
बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल, आदमपुर में यूकेजी की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस की कब्जे में ली है। जानकारी के मुताबिक, किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर बच्ची के उतरने के बाद गाड़ी आगे बढ़ा और बच्ची को देख नहीं पाया।

बता दें कि इस दौरान गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पारिवारिक सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में जल्द स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कब्जे में लिए जाएंगे। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा, अगर ड्राइवर ने नशा किया हुआ तो इस पर कार्रवाई करेगी। स्कूल में करीब 300 से ज्यादा बच्चा पढ़ते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई