best news portal development company in india

बांग्लादेशी वायुसेना का विमान ढाका में स्कूल पर गिरा:पायलट समेत 19 की मौत, 164 घायल

SHARE:

ढाका । बांग्लादेशी वायुसेना का F-7 BGI विमान स्कूल के ऊपर क्रैश हो गया। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं। बांग्लादेश की वायुसेना का ट्रेनर विमान सोमवार को ढाका के स्कूल पर गिर गया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में अब तक पायलट समेत 19 लोगों की मौत हो गई है।

बांग्लादेशी वायुसेना का F-7 BGI विमान स्कूल के ऊपर क्रैश हो गया। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं। - Dainik Bhaskar

हादसे में 164 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 से ज्यादा घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल कई लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। कई घायल बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं और सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे। बांग्लादेशी सेना ने वायुसेना का F-7 BGI विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। यह विमान चीन में बना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई