best news portal development company in india

बोतल बम फेंक फायरिंग करने वाले गैंग के छह शूटर्स गिरफ्तार

SHARE:

हलवारा।  पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता यादविंदर सिंह यादी निवासी बद्दोवाल पर बोतल बम फेंक फायरिंग करने वाले गैंग के छह शूटर्स को दाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सफेद आई-20 और काली स्कार्पियो कार के साथ तीन बोतल बम पेट्रोल और थैले बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शूटर हर्षप्रीत सिंह भुल्लर उर्फ हर्ष निवासी दीप नगर, ध्रुव ठाकुर निवासी जगदीश कलोनी, एकजोत सिंह निवासी आदर्श कलोनी भादसों रोड (पटियाला), गुरिंदर सिंह गुरी निवासी निहाल सिंह वाला, बलजिंदर सिंह निवासी भम्मा लंडा(मोगा) और अमरीक सिंह निवासी जवाहर सिंह वाला तलवंडी भाई फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना दाखा में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शूटर रियाज समेत छह फरार हैं।

डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि 9 जुलाई मध्य रात्रि को आरोपियों ने बद्दोवाल स्थित यादविंदर सिंह यादी की रिहायश पर हमला किया था। आरोपियों ने यादी पर बोतल बमों से हमला करने के साथ सात फायर भी किए लेकिन वो बच गए। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी है। आरोपी घटना को अंजाम देते हुए गालियां और खत्म करने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

11 जुलाई को थाना दाखा में यादी की शिकायत पर आर्म्स एक्ट और 125, 326 बीएनएस में मुकदमा दर्ज करके पुलिस की छह टीम जांच को बनाई गई थी। 18 जुलाई को पुलिस के हाथ पहली सफलता लगी, जब शूटर हर्षप्रीत सिंह उर्फ हर्ष को घटना में इस्तेमाल सफेद आई-20 कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। कार में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। 19 जुलाई को ध्रुव ठाकुर और एकजोत सिंह को काली स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार किया गया। फरार चल रहे मुख्य शूटर रियाज खां को पनाह देने वाले गुरिंदर सिंह गुरी, बलजिंदर सिंह और अमरीक सिंह को अब गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मुख्य शूटर रियाज समेत तीन शूटर और तीन अन्य को भी मुकदमे में नामजद करके उनकी तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद विस्फोटक सामग्री और घटना में इस्तेमाल असला बरामद किया जाएगा। मुकदमे में धारा 109,249,3(5) बीएनएस धारा भी जोड़ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई