best news portal development company in india

नगर-निगम की ढीली कारगुजारी को देखते हुए कांग्रेस द्वारा नगर-निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

SHARE:

नगर-निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना-बावा हैनरी 

जालंधर। जालंधर में आज यानी शुक्रवार को नगर निगम की ढीली कारगुजारी को देखते हुए कांग्रेस द्वारा कॉरपोरेशन ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब सरकार और जालंधर नगर-निगम के मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने कहा- आज से दो माह पहले भी हमने नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और नगर निगम ऑफिस को ताला भी लगाया था। तब कहा गया था कि शहर में अच्छे से काम करवाया जाएगा। मगर तब से लेकर अब तक स्थिति में कोई भी सुधार नहीं आया है। पूरे शहर में पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई प्रदर्शन की समस्याओं से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है।

बावा हैनरी ने कहा- पिछले दो माह से अब तक शहर की स्थिति और खराब हो गई है। नगर निगम में भ्रष्टाचार एकदम चर्म पर पहुंच चुका है। आगे हम सोचते थे कि पहले सिर्फ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में ही भ्रष्टाचार था, मगर नगर निगम ने उसके भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई बार मुद्दे उठाने के बाद भी, जालंधर के मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता।
नगर-निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता।

 

विधायक बोले- शहर में बिना बारिश के पानी भर रहा

विधायक बावा हैनरी ने कहा- देश में किसी भी जगह पर बारिश होती है तो पानी भर जाता है, मगर हमारा शहर बिना बारिश के ही भर जाता है। शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर ऐसा हुआ है। राम नगर, गाजी गुल्ला, बचिंत नगर, रेरू सहित अन्य कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बिना बारिश के पानी भरता है और लोग पिछले डेढ़ साल से परेशान हैं। हमने इस परेशानी को लेकर हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कोई भी समस्या का हल नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई