best news portal development company in india

भारी बारिश से शिमला में 3 घरों पर लैंडस्लाइड : कोल-डैम का पानी छोड़ने से पंजाब में भी अलर्ट

SHARE:

शिमला।  ठियोग में सेब से लदा ट्रॉला फंसने से ठियोग-सैंज-चौपाल और छैला-राजगढ़-सोलन सड़क बीती रात बंद हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शिमला जिले के रामपुर-कुशवा में सोमवार अलसुबह 3 बजे भारी बारिश से लैंडस्लाइड हुआ। इससे 3 घरों और 3 हजार से ज्यादा सेब के पौधों को नुकसान हुआ है।

जिन 3 घरों पर मलबा गिरा, उनमें चरणदास, सुरजीत और राजीव कुमार के परिवार रहते हैं। ये परिवार रात में ही मकान छोड़ जान बचाकर भागने को मजबूर हुए। बिलासपुर में सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से दोपहर 1 बजे पानी छोड़ा गया। इससे सतलुज नदी में पानी का स्तर 4 से 5 मीटर बढ़ गया है। इसे देखते हुए हिमाचल से पंजाब तक के लोगों को अलर्ट किया गया है। सतलुज का पानी पंजाब के तलवाड़ा में प्रवेश करता है।

 

वहीं, कुल्लू के मनाली डिवीजन में सुबह के वक्त भारी बारिश के बाद सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों और आईटीआई में आज के लिए छुट्टी कर दी गई। मनाली के SDM ने इसे लेकर आदेश जारी किए। मनाली में ब्यास नदी का जल स्तर भी सुबह 10 बजे तक बढ़ रहा था। बारिश थमने के बाद जल स्तर कम होना शुरू हुआ है।

रामपुर में बीती रात को भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। इससे सेब का बगीचा और तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है।
रामपुर में बीती रात को भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। इससे सेब का बगीचा और तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है।

ठियोग-सैंज-चौपाल सड़क बंद

शिमला के ठियोग-सैंज-चौपाल और छैला-माइपुल-राजगढ़-सोलन सड़क पर बीती रात 8 बजे सेब से लदा ट्रॉला फंस गया। इससे हाईवे 12 घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह बंद रहा। आज सुबह 11 बजे के करीब सड़क को वाहनों के लिए बहाल किया जा सका।

प्रदेशभर में 295 सड़कें बंद

वहीं, शिमला के पंथाघाटी में भी रात 9 बजे के करीब लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा व पत्थर कुछ दुकानों में घुस गए। हालांकि, लैंडस्लाइड से कुछ समय पहले लोगों ने वहां पार्क की गई गाड़ियां हटा दी थीं। इससे पंथाघाटी-आईएसबीटी सड़क बंद हो गई। प्रदेश में बीते तीन-चार दिन से हो रही बारिश के कारण 295 सड़कें बंद पड़ी हैं।

मनाली में भारी बारिश के बाद उफान पर ब्यास नदी।
मनाली में भारी बारिश के बाद उफान पर ब्यास नदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई