best news portal development company in india

अमृतसर -गुरदासपुर में इमिग्रेशन एजेंट के घर एनआईए की छापेमारी, इलाके में सुरक्षा कड़ी

SHARE:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर शहर के शास्त्री नगर और गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडियां इलाके में मंगलवार सुबह एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने एक घर पर छापा मारा। अमृतसर में छापा विशाल शर्मा नाम के युवक के घर पर पड़ा, जो रंजीत एवेन्यू में इमिग्रेशन (विदेश भेजने से जुड़ा काम) करता है।  गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के पास स्थित गांव चितौड़गढ़ में एनआईए ने सेवानिवृत्त फौजी काका फौजी उर्फ कश्मीर सिंह के घर पर छापेमारी की है। पिछले पांच घंटों से जांच जारी है।

NIA की रेड के दौरान घर के बाहर मौजूद पुलिस। - Dainik Bhaskar

NIA की रेड के दौरान घर के बाहर मौजूद पुलिस।

एनआईए की टीम सुबह-सुबह यहां पहुंची और घर में रखे दस्तावेजों की अच्छे से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान वहां स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विदेश भेजने के मामलों में NIA कर रही जांच

सूत्रों के अनुसार एनआईए को युवक के व्यवसाय से जुड़े कुछ संदिग्ध दस्तावेजों या गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

वहीं दूसरी तरफ, NIA इस साल की शुरुआत से ही उन इमिग्रेशन का काम करने वालों पर नजर रखे हुए है, जो अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। अभी तक NIA ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये जांच इसी मामले को लेकर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई