best news portal development company in india

पंजाब में पौंग डैम के 6 गेट 2 फीट तक खोले: 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

SHARE:

अमृतसर । पंजाब में आज से अगले 5 दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। 12 अगस्त से फिर मौसम बदलेगा और इस दिन भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं जल संसाधन विभाग ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पोंग डैम से करीब 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। गुरुवार सुबह पौंड डैम का जलस्तर 374.95 फुट पहुंच गया। जिसके बाद डैम के 6 गेट 2 फीट तक खोले गए। जल संसाधन विभाग का कहना है कि निकासी पूरी तरह नियंत्रित तरीके से की गई है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। पंजाब सरकार ने स्थिति को देखते हुए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं और उनके फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।

पौंग डैम से सुबह एक बार फिर 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। - Dainik Bhaskar

गौरतलब है कि बीते दिन भी तकरीबन 23 हजार 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसमें से करीब 4 हजार क्यूसेक पानी स्पिल-वे गेट्स के जरिए और 19 हजार 300 क्यूसेक पानी टरबाइनों के माध्यम से छोड़ा गया है। डैम का जलस्तर फिलहाल 1 हजार 373 फीट है, जो खतरे के निशान से 17 फीट नीचे है।

पौंग डैम से छोड़े गए पानी का असर मुख्य रूप से होशियारपुर और रूपनगर जिलों में देखने को मिलेगा, क्योंकि ये जिले ब्यास नदी के किनारे स्थित हैं। इसके अलावा, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन जिलों में भी कुछ असर हो सकता है।

होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि यह जल निकासी बीबीएमबी द्वारा हर साल मानसून के दौरान की जाने वाली नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और जिले में किसी भी तरह की आपात स्थिति नहीं है।  उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बीबीएमबी के निरंतर संपर्क में है और स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, एहतियातन तौर पर मुकेरियां और दसूया उपमंडल के एसडीएम को अलर्ट रहने और उन गांवों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जो पिछले वर्षों में जलभराव से प्रभावित हुए थे।

तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज

पंजाब में बुधवार कुछ इलाकों में पॉकेट रेन देखने को मिली। लेकिन अधिकतर जिले बिना बारिश के रहे। जिसके चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा, लेकिन ये सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं राज्य का सर्वाधिक गर्म इलाका लुधियाना का समराला रहा, जहां तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमृतसर में तापमान 34.5 डिग्री, लुधियाना में 33.6 डिग्री, पटियाला 33.1 डिग्री, फरीदकोट में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पटियाला में 13.7 मिमी बारिश भी दर्ज की गई।

12 अगस्त से फिर मौसम बदलेगा

पंजाब में अगले आज से अगले 5 दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों, खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों, में बारिश की उम्मीद है। जबकि कई जिले राज्य में शुष्क रहेंगे। दरअसल, कुछ दिन राज्य में अब मानसून सुस्त रहने वाला है। 12 अगस्त को राज्य में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई