best news portal development company in india

पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़: कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह के ठिकाने पर दबिश, पुलिस को देखते ही चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में 2 जख्मी, बाकी साथी फरार

SHARE:

लुधियाना।  पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने शुक्रवार सुबह लुधियाना के जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधा मुठभेड़ हो गया जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं।

सूचना मिली थी कि लुधियाना के जगराओं के गांव गोरसिया में सन्नी सिंह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही ANTF की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सन्नी सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

आरोपी के बाकी साथी मौके से हुए फरार

इस मुठभेड़ में सन्नी का साथी देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। वहीं, सन्नी के कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी है। जख्मियों का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है।​​​​​​​

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। ANTF के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

पुलिस के मुताबिक सन्नी सिंह और उसके साथियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस के इस साहसिक अभियान के दौरान कोई जवान हताहत नहीं हुआ। फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई