best news portal development company in india

अनियंत्रित कार का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद : तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार महिलाओं को  मारी टक्कर

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर कैंट में दीप नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार सिल्वर रंग की वरना कार (पीबी 08 सीके 9990) ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। यह खौफनाक मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक के सिर से काफी खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी चालक एक नौजवान को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी में कैद सारी घटना। जिसमें अनियंत्रित कार एक्टिवा को टक्कर मारती हुई नजर आ रही है। - Dainik Bhaskar
जालंधर सीसीटीवी में कैद सारी घटना। जिसमें अनियंत्रित कार एक्टिवा को टक्कर मारती हुई नजर आ रही है।

दीप नगर की ओर आ रही थी पीड़ित महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा पर सवार दो महिलाएं दीप नगर की ओर से आ रही थीं। उसी समय तेज रफ्तार और बेकाबू वर्ना कार ने सामने से आते हुए सीधे उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को काबू में कर लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना में क्षतिग्रस्त हुई एक्टिवा।
घटना में क्षतिग्रस्त हुई एक्टिवा।

लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, जिससे हादसा हुआ

मौके पर लगे सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवक की वरना कार पीछे से ही अनियंत्रित होकर आ रही है। फिर अपनी साइड पर आ रही एक्टिवा को अचानक टक्कर मार देता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई