जालंधर। पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बहुस्तरीय नारकोटिक्स और आर्म्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कुख्यात गैंगस्टर गोपी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

डीजीपी बोले- आरोपी गैंगस्टर गोपी के लिए काम कर रहे थे
डीजीपी यादव ने कहा- पकड़े गए आरोपी लंबे समय से नशा और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय थे और गैंगस्टर गोपी के निर्देश पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








