best news portal development company in india

कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसला : पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को डिनोटिफाई कर दिया

SHARE:

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसला हुआ है। सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को डिनोटिफाई कर दिया है। मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत मान के आवास पर हुई। जल्दी ही पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पिछले दिनों सरकार ने पॉलिसी वापस लेने का ऐलान किया था।

सीएम भगवंत मान नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार का फोकस तरनतारन में होने वाले उपचुनाव पर ही रहा होगा, क्योंकि वहां पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। हालांकि सीएम पिछले कुछ दिनों से फील्ड में सक्रिय हैं।

दो दिन उन्होंने अपने विधानसभा हलके में बिताए, इसके बाद वह फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने पंच-सरपंचों को ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है। वहीं, पंचायत भवनों के शुभारंभ का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा मोहाली में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग में भी शामिल हुए।

पिछली कैबिनेट मीटिंग में हुए बड़े फैसले

अगर पिछली कुछ कैबिनेट मीटिंग की बात करें, तो उसमें लोगों को काफी राहत दी गई थी। पहले ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई थी। पहले इस भर्ती में 35 साल के लोग शामिल हो पाते थे, वहीं अब सीमा 37 साल कर दी गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई