best news portal development company in india

गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गे को अमेरिका में किया अरेस्ट: चंडीगढ़ में सिंगर बादशाह के क्लब में ब्लास्ट का आरोपी

SHARE:

मोहाली। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गे को अमेरिका में अरेस्ट किया गया है। फेडरल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक को उसके घर से पकड़ा। रणदीप हरियाणा के जींद का रहने वाला है। रणदीप विदेश में रहकर लॉरेंस के कहने भारत में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

FBI ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय एजेंसियों के साथ साझा की है। फिलहाल उसे अमेरिका के जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में रखा गया है। रणदीप चंडीगढ़ में क्लब में ब्लास्ट और दिल्ली के नादिर शाह मर्डर में आरोपी है।

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब में करवाया था धमाका

रणदीप पर गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर बम धमाकों की साजिश रचने का आरोप है। 26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बॉलीवुड सिंगर बादशाह के सिविल बार एंड लाउंज और डी ऑरा क्लब के बाहर धमाके हुए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित वेयरहाउस और ह्यूमन क्लब के बाहर भी इसी तरह के धमाके किए गए। इन हमलों की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली थी।

सिग्नल ऐप से भेजता था जानकारियां

जांच में सामने आया कि रणदीप ने सिग्नल एप के जरिए विनय और अजीत नामक शूटरों को निर्देश दिए थे और बमों का इंतजाम किया था। इन धमाकों के मामले में एनआईए ने रणदीप, गोल्डी बराड़ और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

नादिर शाह हत्याकांड का आरोपी

रणदीप मलिक दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में 12 सितंबर 2024 को हुए जिम मालिक नादिर शाह के मर्डर का भी आरोपी है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, इस हत्या के लिए हथियारों का इंतजाम रणदीप ने अमेरिका से किया था, जबकि गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा के साथ वीडियो कॉल के जरिए इसकी साजिश रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई