best news portal development company in india

एशिया कप टी-20 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट में उतरेगी भारतीय टीम, गिल उपकप्तान

SHARE:

स्पोर्ट्स डेस्क ।  एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल भी यह टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे। उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने पिछली बार जब इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 खेला था तो उसमें शुभमन नहीं थे। शुभमन की इस टीम में वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह पर भी सस्पेंस खत्म हो चुका है। वह भी एशिया कप में खेलते दिखेंगे। इसके अलावा टीम में वही खिलाड़ी हैं जो पहले टीम का हिस्सा रहे हैं। रिंकू सिंह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर की एक बार फिर अनदेखी की गई है। भारतीय टीम में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं, जबकि चार ऑलराउंडर्स हैं। जितेश और सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि तीन विशेषज्ञ पेसर और दो विशेषज्ञ स्पिनर्स हैं। 

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई