best news portal development company in india

बरनाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता : बंबीहा गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार 

SHARE:

पंजाब की बरनाला पुलिस को अपराध के मामले में बड़ी सफलता मिली है। लूट की वारदात को अंजाम देने की ताक में बंबीहा गैंग के चार बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नाके पर तैनात पुलिस पर फायरिंग भी की।

बरनाला।    पंजाब के बरनाला में पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों शातिर हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार में घूम रहे थे। आरोपियों ने नाके पर तैनात पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियारों के साथ एक वरना कार भी बरामद की। आरोपियों में सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, शर्म सिंह और दीपिक सिंह शामिल हैं। चारों आरोपियों में से मुख्य सरगना सतनाम सिंह, जो बरनाला का रहने वाला है। उसके खिलाफ अपराध और नशा तस्करी के 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं इनमें एक आरोपी हरियाणा और एक दिल्ली का रहने वाला है।

एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंबीहा ग्रुप से जुड़े आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने गांव खुड़ी के पास नाकाबंदी की थी। वहां से गुजर रही एक वरना कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, दो पिस्तौल 32 बोर देसी और दो जिंदा कारतूस और वरना कार बरामद की है।

आरोपी सतनाम सिंह सत्ती के खिलाफ पहले भी 22 से अधिक अलग-अलग नशा और अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं। दिल्ली निवासी शर्म सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ भी मामला दर्ज है। सतनाम सिंह बंबीहा ग्रुप से जुड़ा हुआ है। आरोपी लूटपाट करने के आदी हैं और नशा तस्करी करने वाले गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर उनका रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई