best news portal development company in india

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को PM मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि :मोहाली में उनके नाम पर होगा चौक 

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के निमित्त आज चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में अंतिम अरदास हुई। इसमें मोहाली के फोर्टिस चौक का नाम कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। PM मोदी ने भी भल्ला को श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक संदेश भेजा। पिता को याद करते हुए भल्ला की बेटी अशप्रीत ने कहा,”पापा आप मेरी स्ट्रेंथ थे”।

पंजाबी फिल्म एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, डायरेक्टर समीप कंग और पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई हस्तियां जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी। पंजाब फिल्म सेंसर बोर्ड के रिटायर मेंबर आरआर गिल ने भल्ला के साथ बिताए पल याद किए। भोग की अरदास के बाद जसविंदर भल्ला के बेटे पुखराज भल्ला के सिर पर सिंह साहिबानों ने पगड़ी सजाई।

फोर्टिस हॉस्पिटल वाले चौक का नाम भल्ला के नाम पर रखा जाएगा

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली नगर निगम ने मोहाली फोर्टिस हॉस्पिटल के पास स्थित चौक का नाम जसविंदर भल्ला के नाम रखने का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुआई में प्रस्ताव पास किया गया है। आने वाले दिनों में नाम रख दिया जाएगा। वहां पर चाहे तो भल्ला साहब की प्रतिमा भी लगाएंगे।

आरआर गिल ने कहा कि टीवी सीरियल और कॉमेडी सीरियल उनके पास सर्टिफिकेशन के लिए आते थे। भल्ला के सीरियलों को वह 1 मिनट में साइन कर पास कर देते थे, क्योंकि भल्ला ने लोगों साफ-सुथरी कॉमेडी से लोगों को हंसाने का काम किया है।

भल्ला का 22 अगस्त की सुबह 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया था। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा कस्बे में हुआ था। भल्ला के निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनीति और समाज से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थी।

अरदास में जसविंदर भल्ला के बेटा पुखराज भल्ला व पारिवारिक मेंबर।
अरदास में जसविंदर भल्ला के बेटा पुखराज भल्ला व पारिवारिक मेंबर।
जसविंदर भल्ला की अंतिम अरदास मे पहुंचे एक्टर गिप्पी ग्रेवाल।
जसविंदर भल्ला की अंतिम अरदास मे पहुंचे एक्टर गिप्पी ग्रेवाल।
अंतिम अरदास के लिए पहुंचे पंजाबी फिल्म डायरेक्टर समीप कंग।
अंतिम अरदास के लिए पहुंचे पंजाबी फिल्म डायरेक्टर समीप कंग।
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां।
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां।
पंजाबी फिल्मों के एक्टर गुग्गू गिल पहुंचे।
पंजाबी फिल्मों के एक्टर गुग्गू गिल पहुंचे।

भोग और अंतिम अरदास के लिए लोग गुरुद्वारा पहुंच रहे

पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला के निमित्त चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में रखे भोग और अंतिम अरदास के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। वीआईपी की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कुछ ही देर में पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड से भी कलाकार पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

मोहाली में हुआ अंतिम संस्कार

23 अगस्त को मोहाली में जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां बेटे पुखराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भावुक माहौल में पंजाबी सितारे गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लो रो पड़े। श्मशान घाट पर भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अंतिम संस्कार के दौरान पंजाबी फिल्म जगत से नीरू बाजवा, हंसराज हंस, अमर नूरी, मनकीरत औलख, जिम्मी शेरगिल और हास्य कलाकार बीएन शर्मा मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक जगत से पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, AAP सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सौंध और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू समेत कई नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई