best news portal development company in india

“बारिश और बाढ़ का हवाला देकर मुनाफाखोरी पर डीसी जालंधर की सख्ती, जमाखोरी करने वाले दुकानदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई”

SHARE:

जालंधर/अंकित जैन

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार को दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और ऊंचे दाम वसूलने जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ दुकानदार हालात का फायदा उठाकर किराने का सामान, सब्जियां, फल और अन्य जरूरी वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को अधिक दामों पर बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मजबूरी का शोषण है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं कि बाजारों में नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी तरह की जमाखोरी या मूल्यवृद्धि पाए जाने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, डॉ. अग्रवाल ने दुकानदारों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में अपने नैतिक दायित्व को पहचानें और जनता को उचित दाम पर सामान उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई