best news portal development company in india

अमृतसर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ; कहा -प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है ताकि वे जमीनी हालात का सीधा आकलन कर सकें

SHARE:

अमृतसर। पंजाब में पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंजाब में बारिश और बाढ़ से बिगड़ते हालातों के बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। यहां वे बाढ़ से प्रभावित फसलों और हालात का जायजा लेंगे। अमृतसर पहुंचते ही उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।

राज्यपाल ने मंत्री को पांच जिलों, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोजपुर की बाढ़ रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद शिवराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है ताकि वे जमीनी हालात का सीधा आकलन कर सकें। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने रवाना हुए। शिवराज ने कहा कि पंजाब हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है। आज जब राज्य बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, तब केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र की दो टीमें पहले ही पंजाब पहुंच चुकी हैं। ये टीमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसे प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।

अमृतसर पहुंचने पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
अमृतसर पहुंचने पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व अजनाला से विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व अजनाला से विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात।

 

शिवराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये अहम बातें…

  • पंजाब देश का गौरव है: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब हमेशा से देश की शान रहा है। जब भी देश पर संकट आया, पंजाब ने उसे अपने सीने पर झेला है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में पंजाब की भूमिका बेहद अहम रही है और इसके लिए वह पंजाब को प्रणाम करते हैं।
  • 1400 गांवों पर बाढ़ का असर: शिवराज ने बताया कि अब तक 1400 गांवों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह खुद इन गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां समझेंगे। साथ ही फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे।
  • केंद्र सरकार पूरी तरह साथ खड़ी है: शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हालात का आकलन करने के लिए पंजाब भेजा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री बिट्टू, जाखड़ और पार्टी महासचिव भी रहेंगे।
  • केंद्रीय टीमें करेंगी नुकसान का आकलन: उन्होंने बताया कि आज दो केंद्रीय टीमें पंजाब पहुंच चुकी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जल शक्ति विभाग के अधिकारी शामिल हैं। ये टीमें प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का विस्तृत आकलन करेंगी और अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेंगी।शिवराज ने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान लोगों की सेवा और राहत कार्यों पर है, इसलिए फिलहाल वह किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई