best news portal development company in india

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस बॉर्डर तस्करी गिरोह पकड़ा : 14 करोड़ की हेरोइन जब्त सहित 4 पिस्टल बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

आरोपियों से जब्त हथियार, ड्रग मनी और हेरोइन।

अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस बॉर्डर तस्करी गिरोह पकड़ा है। पाकिस्तान से जुड़े इस तस्करी गिरोह से नशा, हथियार और ड्रग मनी भी जब्त की गई है।

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह और रंजोध सिंह हैं। हरप्रीत और गुरपाल पहले मलेशिया भी जा चुके हैं और वहीं से उनका संपर्क पाकिस्तान के स्मगलरों से हुआ। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2.02 किलो हेरोइन और .30 बोर 2 पिस्टल बरामद की है।

ग्लॉक पिस्टल के साथ भी आरोपी अरेस्ट

वहीं, रंजोध सिंह के पास से दो और पिस्तौल (जिनमें एक Glock 9MM शामिल है) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। यह रकम हवाला चैनल के जरिए बाहर भेजी जानी थी।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और लगातार पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करता था। प्राथमिक जांच से सामने आया है कि गिरोह के कई अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं।

बरामदगी/मामला दर्ज कर जांच शुरू

  • 2.02 किलो हेरोइन
  • 4 पिस्तौल (जिसमें 1 Glock 9MM शामिल)
  • 3.5 लाख नकद (ड्रग मनी)

इस मामले में थाना गेट हकीमां में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और पाकिस्तान से जुड़े लिंक भी खंगाले जाएंगे। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई