best news portal development company in india

जालंधर में प्रसिद्ध श्री बाबा सोढल मेला लगा : श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

SHARE:

जालंधर।  जालंधर में प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे रिवायती परंपरा के अनुसार शुरू हो गया है। मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में लोग शुक्रवार से शनिवार को ही माथा टेकने मंदिर पहुंच गए।

सोढल मेले के आसपास का करीब 3 किलोमीटर के एरिया पूरी तरह से सजा हुआ है, हर जगह पर झूले और बाजार सजे हुए हैं। हालांकि इस बार बारिश और बाढ़ के कारण श्रद्धालुओं में की संख्या में कमी आई है और कारोबार पर भी काफी असर पड़ा है।
सिद्धू श्री बाबा सोढल का मेले वाले दिन किया गया श्रंगार। - Dainik Bhaskar
बाबा सोढल मंदिर के अंदर का नजारा।
बाबा सोढल मंदिर के अंदर का नजारा।

मेले में सुरक्षा के लिए तैनात हैं 1200 से अधिक सुरक्षाकर्मी

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों को मेले की सुरक्षा में तैनात किया गया है। साथ ही, मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। वहीं, मंदिर के नजदीकी रेलवे फाटक भी मेले के दिनों में बंद रहेंगे ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

मेले के दौरान मंदिर परिसर में अखंड भजन-कीर्तन, विशेष पूजा और भोग का आयोजन होता है। भक्त मंदिर के सरोवर में स्नान कर पवित्र जल का आशीर्वाद लेते हैं। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से इस मेले में बड़ी श्रद्धा से भाग लेते हैं। मेले की रौनक केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद खास मानी जाती है।

जय श्री राम का नारा लगाते हुए श्रद्धालु।
जय श्री राम का नारा लगाते हुए श्रद्धालु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई