best news portal development company in india

पंजाब की मदद को आगे आए भाईजान : सलमान खान ने भेजी दो नाव, हुसैनीवाला बॉर्डर के कई गांव लेंगे गोद 

SHARE:

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए चारों तरफ से मदद आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने फिरोजपुर में दो नाव भिजवाई हैं। 

फिरोजपुर। अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं। आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव दीपक बाली ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बार्डर के कई गांव सलमान गोद लेंगे। बाली शनिवार यहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे।

जिला प्रशासन को दी गई नाव

जनरल सचिव बाली ने कहा कि अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दो नाव भेजी है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद हुसैनीवाला से सटे सीमावर्ती कई गांव सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन गोद लेगी और उनका विकास करेगी। उन्होंने कहा आज वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्या सुनते सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के पहुंचे हैं। सलमान खान की ओर से दी गई दो नाव भी जिला प्रशासन के हवाले की गई है।

बाढ़ पीड़ितों को राशन और फीड बांटी 

उन्होंने कहा कि लोगों को पंजाब सरकार हर प्रकार के मदद कर रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद भी उनकी मदद में सरकार को कसर नहीं छोड़ेगी। ये कुदरत की आपदा है, इसे मिलजुल कर ही झेलना पड़ेगा। बाली ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और पशुओं की फीड बांटी और उन्होंने कहा पंजाब सरकार की नजर हर व्यक्ति पर है। प्रत्येक व्यक्ति की मदद की जाएगी।

जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है। इस मौके पर बाली ने गांव गट्टी राजोके के सरपंच प्रकाश सिंह से उनके गांव के हालात संबंधी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई