best news portal development company in india

8 वर्षीय किडनी रोगी बच्चे का रेस्क्यू;बाढ़ग्रस्त गांव से  निकालकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम मान के पास पहुंची थी वीडियो

SHARE:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के गांव तलवंडी राय दादू की बाढ़ त्रासदी के बीच एक संवेदनशील घटना सामने आई है। यहां का 8 साल का मासूम अविजोत, जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, लंबे समय से इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा था। बाढ़ के पानी से घिरे हालात ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।

अविजोत को रेस्क्यू करते हुए टीम। - Dainik Bhaskar

अविजोत को रेस्क्यू करते हुए टीम।

अविजोत के परिवार का दुख सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तक पहुंचा। सीएम मान ने तुरंत इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि बच्चे का बेहतरीन और पूरी तरह मुफ्त इलाज सरकार की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने हेल्थ डिपार्टमेंट को तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए।

अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंचा अविजोत।
अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंचा अविजोत।

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने बाढ़ग्रस्त इलाके में विशेष टीम भेजी। बोट की मदद से अविजोत को उसके घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

AIIMS की टीम कर रही जांच

बच्चे के इलाज के लिए AIIMS की स्पेशल डॉक्टर टीम को लगाया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अविजोत की जांच शुरू कर दी है और लगातार उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अविजोत के सारे टेस्ट दोबारा से करवाए गए हैं और AIIMS की टीम ने उसका इलाज नए सिरे से शुरू किया है। सीएम के आदेशों के अनुसार बच्चे का इलाज भी मुफ्त में शुरू किया गया है।

अविजोत का इलाज करते हुए AIIMs कि डॉक्टरों की टीम।
अविजोत का इलाज करते हुए AIIMs कि डॉक्टरों की टीम।

 

परिवार ने जताया आभार

बच्चे के पिता जसबीर सिंह ने भावुक होकर कहा – “हम मुख्यमंत्री मान का दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने हमारे बच्चे की तकलीफ समझी और उसकी जिंदगी बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए।”  अमृतसर के सिविल सर्जन ने मीडिया से कहा कि अविजोत के इलाज का पूरा जिम्मा अब हमारा है। उसे बेहतरीन सुविधा और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई