best news portal development company in india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान

SHARE:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बाढ़ की स्थिति पर पीएम ने देखी प्रेजेंटेशन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रेजेंटेशन देखी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ थे।

बाढ़ में अपने माता-पिता और दादी को खो चुकी एक साल की नितिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉफी दी।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों से पीएम ने की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई