best news portal development company in india

पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत में अब सुधार, अस्पताल से आज मिल सकती है छुट्टी

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है। उनके सारे टेस्ट भी ठीक आए हैं। उम्मीद है कि आज उन्हें अस्पताल से छु‌ट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बीमार होने की वजह से उनका बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी कैंसिल कर दिया गया था।

सीएम मान 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि पीएम ने उनकी सेहत को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पूछा था। इसके बाद कटारिया ने सीएम से अस्पताल पहुंचकर सीएम से मुलाकात की थी।

दौरे के बाद तबीयत बिगड़ी

सीएम भगवंत मान पहले लगातार पंजाब के बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा कर रहे थे। लेकिन जब वह फिरोजपुर पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया था। वह नाव में बैठकर उन गांवों तक भी पहुंचे थे। जहां से चंडीगढ़ पहुंचते ही उनकी तीन सितंबर को तबीयत बिगड़ी।

इसके बाद चंडीगढ़ स्थित सीएम रिहायश पर ही उनका इलाज चला। लेकिन 5 सितंबर की रात को उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद 7 दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मोहाली फोर्टिस अस्पताल में । (फाइल फोटो)
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मोहाली फोर्टिस अस्पताल में । (फाइल फोटो)

 

बाढ़ में नाव बनाने वाले से बातचीत की

सीएम भगवंत मान तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती जरूर थे। लेकिन वह थोड़ा ठीक होने के बाद से नियमित अपना ऑफिस काम काम कर रहे थे। अधिकारियों से मीटिंग कर बाढ़ प्रभावित इलाकों की सारी जानकारी जुटा रहे थे। 8 सितंबर को वह ऑन लाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। इसके बाद कैबिनेट मीटिंग के फैसले एक वीडियो जारी किए । साथ ही कहा मैं जल्दी ही जनता के बीच आऊंगा।

पंजाब सीएम को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्‌टी। अब सेहत में सुधार है। सारे टेस्ट सही आए हैं।(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

10 सितंबर को सीएम भगवंत ने बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद करने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह हंसपाल से वीडियो कॉल कर बातचीत की। जिन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकालने के लिए 150 से ज्यादा नाव तैयार कर लोगों की मदद की। मुख्यमंत्री ने उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पंजाब सरकार की तरफ से उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई