best news portal development company in india

पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार : विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी; कोर्ट ने दोषी करार दिया

SHARE:

तरनतारन। पंजाब में खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया गया है। तरनतारन की जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने विधायक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट की तरफ से दोषी करार होने के बाद विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

कोर्ट की तरफ से दोषी करार होने के बाद विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को लेकर जाती पुलिस।

यह मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर शादी में आई युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। युवती ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। विधायक लालपुरा के एडवोकेट ने बताया कि दलित युवती से मारपीट का केस है। अभी फैसला आने है। हम इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

ये तस्वीर 4 सितंबर 2013 की है। पुलिस कर्मचारियों ने भी युवती के साथ मारपीट की थी।
ये तस्वीर 4 सितंबर 2013 की है। पुलिस कर्मचारियों ने भी युवती के साथ मारपीट की थी।

 

2 पॉइंट में जानिए विधायक पर दर्ज मामला क्या

  • शादी में आई लड़की से मारपीट: यह मामला 4 सितंबर 2013 का है। एक युवती अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी। शादी एक मैरिज पैलेस में हो रही थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर टैक्सी चालकों ने उसके साथ मारपीट की।
  • वीडियो सामने आने के बाद SC ने संज्ञान लिया: आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कथित तौर पर लड़की के साथ मारपीट की, जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए।

एक आरोपी की मौत, एक पहले ही जेल में बंद

युवती की वकील हरविंदर कौर ने बताया कि इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा 323, 324 व 354 का केस दर्ज हुआ था। बुधवार को अदालत ने कुल 12 लोगों को दोषी ठहराया है। विधायक समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है। 3 आरोपियों को फिलहाल अरेस्ट नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई