best news portal development company in india

पंजाब की राजनीति में चर्चित चेहरा और आम आदमी पार्टी के अमृतसर विधायक कुंवर विजय का इस्तीफा मंजूर 

SHARE:

अमृतसर। पंजाब की राजनीति में चर्चित चेहरा और आम आदमी पार्टी (आप) के अमृतसर से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की अधीन समिति से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार विधानसभा की कार्य-प्रणाली और संचालन नियमावली के नियम 180 के तहत कुंवर विजय प्रताप को अधीन समिति का सदस्य नामित किया गया था। लेकिन उन्होंने 19 अगस्त 2025 को समिति से इस्तीफा देने की अर्जी दी थी। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी इस अर्जी को स्वीर करते हुए उन्हें समिति की सदस्यता से मुक्त कर दिया। इसके साथ ही अब वह पंजाब विधानसभा की अधीन समिति के सदस्य नहीं रहेंगे।

पूर्व IPS हैं कुंवर विजय प्रताप, अपनी सरकार से रहा विवाद

कुंवर विजय प्रताप सिंह का अपनी ही सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप बेअदबी कांड और पुलिस कार्रवाई की जांच को लेकर चर्चित रहे। पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद वे राजनीति में आए और 2022 में आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने।

हालांकि विधानसभा के भीतर और बाहर उन्होंने अक्सर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और कुछ महत्वपूर्ण मामलों की जांच पर असहमति जताते हुए उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए। इसी कारण उनका पार्टी और सरकार के साथ विवाद गहराता गया और अब समिति से उनका इस्तीफा उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई