best news portal development company in india

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा 14 सितंबर से लगातार बारिश के कारण अगले आदेश तक स्थगित

SHARE:

 जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार बारिश के चलते अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शनिवार (13 सितंबर) को एक्स पर इसकी जानकारी दी। यात्रा 19 दिन तक स्थगित रहने के बाद रविवार (14 सितंबर) से फिर शुरू होने वाली थी, लेकिन मौसम की वजह से इसे फिलहाल रोक दिया गया है।

माता वैष्णो देवी तक जाने वाले मार्ग पर 26 अगस्त को भूस्खलन हो गया था, जिसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद तीर्थयात्रा तत्काल स्थगित कर दी गई थी।  इसके बाद बोर्ड ने कुछ दिन पहले यह निर्णय लिया कि यात्रा 14 सितंबर से फिर शुरू होगी, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से मंदिर के रास्ते और भवन की सुरक्षा को देखते हुए इसे फिर से रोकना पड़ा।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

श्राइन बोर्ड ने एक्स पर लिखा, “जय माता दी! भवन और ट्रैक पर लगातार हो रही बारिश के कारण, 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वे जम्मू-कश्मीर एलजी और पीआर के आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए अपडेट रहें।”

भक्तों की परेशानी बढ़ी

भक्तों के लिए यह खबर निराशाजनक है, क्योंकि कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन की योजना बना चुके थे। कुछ भक्त पहले ही यात्रा स्थगित होने के कारण असमंजस में हैं. श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक अपडेट का ही इंतजार करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

मौसम के हिसाब से फिर होगी शुरुआत

बोर्ड ने कहा कि जैसे ही मौसम साफ होगा और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, यात्रा फिर शुरू कर दी जाएगी. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मार्ग पर आवश्यक रखरखाव कार्य लगातार जारी हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पहले भी स्थगित हो चुकी है यात्रा

यह पहला मौका नहीं है जब माता वैष्णो देवी यात्रा मौसम या अन्य कारणों से स्थगित हुई हो। पिछले साल भी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रियों को अस्थायी रोक का सामना करना पड़ा था। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ऐसी सावधानी बरतना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *