लेप्टोस्पायरोसिस मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों से मनुष्यों को हो सकता है। यह संक्रमित पशुओं के मूत्र से दूषित पानी, मिट्टी या भोजन के संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता है। भारी बारिश या बाढ़ के बाद लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप बढ़ सकता है।
चंडीगढ़। पंजाब में लेप्टोस्पायरोसिस के एक संक्रमण मामले ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों में ऐसे अन्य केसों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। खासकर पठानकोट में उन मरीजों की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है जिनमें बीमारी के लक्षण सामने आ रहे हैं।
लेप्टोस्पायरोसिस मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों से मनुष्यों को हो सकता है। यह संक्रमित पशुओं के मूत्र से दूषित पानी, मिट्टी या भोजन के संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता है। भारी बारिश या बाढ़ के बाद लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप बढ़ सकता है।
पठानकोट में एक बीएसएफ जवान के इस बीमारी से संक्रमित होने का मामला सामने आया है जिसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार बाढ़ प्रभावित एरिया में उन सभी मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें इस बीमारी के लक्षण पाए जा रहे हैं।








