best news portal development company in india

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही : सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर डूबा, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर पुल टूटा

SHARE:

 

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। देहरादून में बादल फटने की घटना हुई, जिससे कई दुकानें तबाह हो गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर में तमसा नदी का पानी भर गया, वहीं ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई, जिससे वाहन फंस गए और एनडीआरएफ ने लोगों को रेस्क्यू किया। देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फन वैली और डेंटल कॉलेज के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

देहरादून में बादल फटने की घटना, दो लोग लापता

देहरादून जिले में देर रात बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जाने माने टूरिस्ट स्पॉट सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई। जिला प्रशासन का बचाव और राहत अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं, जबकि दो-3 लोगों के लापता होने की खबर है जिनकी तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक देहरादून के एक मुख्य बाजार में बादल फटने के बाद काफी मलबा नीचे आ गया था, उसी वजह से कई होटलों को भारी ऋति पहुंची और दो से तीन लोग लापता हो गए। एक मार्केट में तो सात से आठ दुकानें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस बादल फटने की वजह से 100 के करीब लोग फंस भी गए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

उधर, भारी बारिश से देहरादून के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल टपकेश्वर महादेव मंदिर भी इस बार प्रकृति के कहर से नहीं बच पाया। मंदिर परिसर में तमसा नदी का पानी भर गया, जिससे मंदिर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। श्रद्धालुओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मंदिर में आने-जाने वाले मार्ग भी जलभराव के कारण बाधित हो गए हैं।  टपकेश्वर महादेव शिवलिंग परिसर में 1-2 फीट मलबा जमा हो गया है और मंदिर परिसर में काफी नुकसान हुआ है।

स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “सुबह करीब 4:45 बजे पानी गुफा में घुस आया, बाद में जब जलस्तर बढ़ने लगा तो यह 10-12 फीट तक बढ़ गया। पानी ‘शिवलिंग’ के ऊपर तक पहुंच गया, किसी तरह हमने रास्ता बनाया और रस्सी की मदद से ऊपर आ गए।

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे आसपास खड़े कई वाहन पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ गाड़ियां बहने की स्थिति में आ गईं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पुल क्षतिग्रस्त

लगातार बारिश के कारण देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे भी प्रभावित हुआ है। फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है और प्रशासन वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने में जुटा है। इस क्षति से प्रदेश की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई