best news portal development company in india

पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गोली लगने से घायल: कार का शीशा टूटकर चेहरे पर लगा; शूटिंग रोक चंडीगढ़ लौटे

SHARE:

लुधियाना।  हरियाणा के अंबाला में पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार हुआ।  दरअसल, इन दिनों परमीश अपनी आगामी फिल्म शेरा की शूटिंग के लिए अंबाला आए हुए हैं, सोमवार को मिलिट्री एरिया में स्थित चर्च के पास एक टेक के दौरान परमीश की गाड़ी पर नकली गोली फायर की गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा की फाइल फोटो और उनकी कार की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा की फाइल फोटो और उनकी कार की तस्वीर।

चूंकि परमीश इस दौरान गाड़ी के अंदर ही बैठे थे, इसलिए शीशा टूट कर परमीश के चेहरे पर जा लगा, इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। परमीश इलाज के बाद वापस चंडीगढ़ लौट गए हैं और फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस पूरी घटना की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन परमीश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट जरूर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कार की सीट पर टूटे पड़े कांच के टुकड़ों की फोटो के साथ लिखा- भगवान के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।

अगले साल होगी फिल्म रिलीज

पंजाबी फिल्म शेरा दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमीश वर्मा लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो शेरा के मजबूत किरदार में नजर आएंगे । फिल्म को सावियो संधू द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जो कि अपने दमदार लेखन और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को खूब ड्रामा और संघर्ष देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है, हर सेट के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का बजट कितना रहेगा इसके बारे में जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई