best news portal development company in india

फगवाड़ा में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ : होटल से 38 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए का कैश और उपकरण बरामद

SHARE:

फगवाड़ा। कपूरथला साइबर क्राइम टीम और फगवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात पलाही रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई डीएसपी भारत भूषण और साइबर सेल कपूरथला की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

लैपटॉप, मोबाइल और कैश मिला

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल और 10 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रैकेट साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई