best news portal development company in india

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा : सरकार से राजनीति से ऊपर उठने की अपील की

SHARE:

अमृतसर।  पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान और विधायक अश्वनी शर्मा शुक्रवार को अजनाला पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

शर्मा ने बताया कि इस बार की बाढ़ ने पंजाब के किसानों और आम लोगों को गहरी चोट पहुंचाई है। फसलें बर्बाद हो गईं, कई घर ढह गए और हजारों परिवार रोजमर्रा की जिंदगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावी दरिया की तबाही से पठानकोट से लेकर अबोहर तक का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बीजेपी शासित राज्यों ने भी 5-5 करोड़ की सहायता

अश्वनी शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर सेवा और राहत सामग्री बांट रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश से मदद पहुंच रही है, और बीजेपी शासित राज्यों ने भी पांच-पांच करोड़ रुपए की सहायता भेजी है।

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए 1600 करोड़ रुपए की राहत राशि तुरंत जारी की है। उन्होंने कहा कि राज्यों को हर साल आपदा से निपटने के लिए फंड दिया जाता है, और हाल ही में बाढ़ के लिए राज्य को 240 करोड़ का एडवांस फंड भी भेजा गया है।

राज्य सरकार को राजनीति नहीं करनी चाहिए-अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने लोगों से अपील की, “इस कठिन समय में राजनीति से ऊपर उठकर सबको एकजुट होना होगा और बाढ़ पीड़ितों का सहारा बनना होगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पंजाब के हर नागरिक के साथ खड़ी है और राज्य को फिर से संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय राज्य सरकार पर विपक्ष को मिलकर काम करना चाहिए, राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई