best news portal development company in india

जालंधर में पटाखा मार्केट के लिए जगह निर्धारित : लम्मा पिंड और नकोदर रोड पर लाइसेंसी कारोबारी बेच पाएंगे पटाखे

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पटाखा मार्केट के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह निर्धारित कर दी है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस साल दीपावली के अवसर पर पटाखा मार्केट लगाने के लिए दो नए स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें चारा मंडी, लम्मा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, नकोदर रोड शामिल हैं।

हर साल जिला मुख्यालय पर पटाखा मार्केट बर्लटन पार्क में लगती रही है, लेकिन इस वर्ष वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य चल रहा है। ऐसे में नगर निगम जालंधर द्वारा ऑप्शनल स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने नए स्थानों को मंजूरी दी है।

सिर्फ लाइसेंस धारक भी बेच पाएंगे पटाखे-डिप्टी कमिश्नर 

डिप्टी कमिश्नर अग्रवाल ने कहा- पटाखा बाजारों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस संबंध में पुलिस, नगर निगम और फायर विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पटाखा बाजारों में विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पटाखा बाजारों में दुकानदारों को केवल लाइसेंसधारी पटाखे ही बेचने की अनुमति होगी। साथ ही, सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त फायर टेंडर, पानी की टंकियां और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि दिवाली पर शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोग त्यौहार को खुशी और सुरक्षित तरीके से मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई