best news portal development company in india

सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री : टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, प्रशासन को दी चेतावनी

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में प्रदेश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर उस समय माहौल गरमा गया जब सैकड़ों किसान वहां पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री करवा दिया। हजारों वाहन बिना टोल टैक्स दिए वहां से गुजरे।

किसानों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले रविवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को फ्री कराया। किसान मोटरसाइकिलों से टोल प्लाजा पर पहुंचे और विरोध स्वरूप उसे फ्री करा दिया। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। किसानों के टोल फ्री करने के कुछ देर बाद साहनेवाल की एसडीएम जसनीत कौर और डीसीपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत करवाया।

यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह का आरोप है कि राहों रोड की हालत खस्ता हाल है। दूसरे रास्ते में प्रशासन की शह पर रेहड़ी फड़ियों की भरमार है, इसलिए इलाके के लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला, नतीजतन आज सांकेतिक तौर पर एक घंटे के लिए टोल प्लाजा को फ्री कराया गया, यदि प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो अगले रविवार को फिर से टोल प्लाजा फ्री कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई