best news portal development company in india

होशियारपुर में डबल मर्डर : मोरांवाली में मिला NRI और महिला का शव

SHARE:

एनआरआई संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह लगभग तीन महीने पहले कनाडा से आया था। वहीं मंजीत काैर घर की देखभाल का काम करती थी।

होशियारपुर । पंजाब में गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में  एक एनआरआई और महिला का खून से लथपथ शव मिला। शव मिलने से गांव में  दहशत का माहौल बन गया। आशंका है कि दोनों की हत्या धारदार हथियारों से की गई है। 

मृतक की पहचान एनआरआई संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह लगभग तीन महीने पहले कनाडा से आया था। मृतक महिला की पहचान मोरांवाली की ही मंजीत कौर (50) पत्नी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

मंजीत काैर पिछले काफी समय से घर की देखभाल कर रही थी। घटना का पता तब चला जब सुबह घर का ताला बाहर से लगा होने के कारण मंजीत कौर की बेटियां दीवार फांदकर अंदर गईं। बेटियों ने देखा कि घर के अंदर संतोख सिंह और मंजीत कौर के शव पड़े हैं, जिन पर धारदार हथियारों के निशान थे। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह, एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की प्रारंभिक जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई