best news portal development company in india

मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन निधन : चंडीगढ़ के अस्पताल में अंतिम सांस ली; कनाडा टूर पर गए थे सिंगर, शो कैंसिल

SHARE:

जालंधर। मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

धार्मिक और मिलनसार रहीं प्रवीण

सलमा प्रवीन को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह धार्मिक और मिलनसार रही हैं। वह अपने परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहीं। उनके निधन से परिवार में गहरा सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों का कहना है कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था और वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।

कपूरथला में जन्मे, गैरी संधू ने दिया खान साब नाम

सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला मे हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम चेंज कर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई