best news portal development company in india

चौगिट्‌टी फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट में युवक की टांगें कटीं:ट्रक के नीचे आया बाइक सवार; ड्राइवर गिरफ्तार

SHARE:

जालंधर । जालंधर के चौगिट्‌टी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। ट्रक के नीचे बाइक आने से उसकी दोनों टांगें कट गई हैं। शुक्रवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद जालंधर-अमृतरस हाईवे पर जाम लग गया। 

जालंधर के चौगिट्‌टी फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने गंभीर घायल को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। - Dainik Bhaskarसूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी बाइक को ट्रक के नीच से निकाला। पुलिस ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ड्राइवर मौके से भागा,पुलिस ने गिरफ्तार किया

घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग। पुलिस ने ट्रक से नंबर को ट्रेस करने के बाद उसे पकड़ लिया है। आगे की जांच के लिए उसे थाना रामा मंडी ले जाया गया है। यहां पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। रामा मंडी थाना पुलिस का कहना है कि अभी ड्राइवर आर्मी की गाड़ी की वजह से एक्सीडेंट होने का कह रहा है। इस एंगल से भी जांच चल रही है।

ट्रक के फ्रंट टायरों के नीचे आई बाइक

जानकारी के अनुसार युवक की काले रंग की पल्सर बाइक (PB 08 E, E-6862) बेकाबू होकर ट्रक के अगले टायरों के नीचे आ गई। इससे युवक की टांगें टायरों के नीचे आ गईं। पुलिस का कहना है कि युवक को मुश्किल से बाहर निकाला गया। उसकी टांगें बुरी तरह से लटक चुकी थीं, हालांकि उसका धड़ टायरों के नीचे आने से बच गया। बेहोशी की हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रक ड्राइवर का आरोप-आर्मी की गाड़ी की वजह से हुई दुर्घटना

पुलिस हिरासत में ड्राइवर ने कहा कि दुर्घटना के समय एक आर्मी की गाड़ी साथ आ रही थी और उसकी साइड लगने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस का कहना है कि अगर आर्मी की गाड़ी की वजह से हादसा होता तो आर्मी वाले मौके पर जरूर रुकते, लेकिन वे नहीं रुके और चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई