best news portal development company in india

पंजाब पुलिस को सफलता :  बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित, बटाला-गुरदासपुर में पेट्रोल बम हमलों का आरोपी

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया है। पिंडी विदेश में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हमलों और जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

बटाला पुलिस द्वारा के रेड कॉर्नर नोटिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात गई। विदेश मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ समन्वय किया, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को सफलतापूर्वक वापस लाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई