best news portal development company in india

कपूरथला में पंजाबी सिंगर खान साब की मां सुपुर्द-ए-खाक : अंतिम विदाई देने सैकड़ों लोग पहुंचे

SHARE:

जालंधर । मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा परवीन को आज (27 सितंबर) को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान खान साब के सैकड़ों चाहने वाले मौजूद रहे। सबसे पहले खान साब ने मां की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अपने परिजनों संग पार्थिव देह को लेकर पैतृक गांव भंदाल दोना के कब्रिस्तान पहुंचे, जहां अंतिम नमाज की रस्में की गई। इसके बाद इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

सुपर्द-ए-ख़ाक के दौरान लोग मिट्टी डालते हुए। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार को मां के निधन की सूचना मिलने पर सिंगर खान साब कनाडा से भारत लौट आए थे। इसके लिए उन्हें सरे में अपना शो भी रद्द करना पड़ा। शुक्रवार रात को ही खान साब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां से सीधे कपूरथला आए। बता दें कि लुधियाना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को सलमा परवीन ने दम तोड़ा था। वे लंबे समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की देखरेख में थीं। इसके बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।

खान साब की मां को भंदाल दोना के कब्रिस्तान लेकर जाते परिजन
खान साब की मां को भंदाल दोना के कब्रिस्तान लेकर जाते परिजन
मां सलमा परवीन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते खान साब।
मां सलमा परवीन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते खान साब।
मां के निधन पर भावुक खान साब को ढांढस बंधाते उनके करीबी।
मां के निधन पर भावुक खान साब को ढांढस बंधाते उनके करीबी।
कंधा देकर मां सलमा परवीन को आखिरी विदाई देते खान साब।
कंधा देकर मां सलमा परवीन को आखिरी विदाई देते खान साब।
मां के पार्थिव देह को एंबुलेंस से उतारते हुए खान साब।
मां के पार्थिव देह को एंबुलेंस से उतारते हुए खान साब।
खान साब की मां के निधन पर विलाप करते परिजन।
खान साब की मां के निधन पर विलाप करते परिजन।
कपूरथला में अपने घर पर आए लोगों के बीच बैठे खान साब।
कपूरथला में अपने घर पर आए लोगों के बीच बैठे खान साब।

शो कैंसिल कर लौटे सिंगर खान साब

जिस दिन सलमा परवीन की मौत हुई, उसी दिन कनाडा के टाइम के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 7 बजे) सिंगर खान साब का सरी में शो था। इस शो को खान साब ने भारत और पाकिस्तान के पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद को फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।

हालांकि, शो से पहले ही सिंगर को अपनी मां की मौत की सूचना मिल गई। उन्होंने कनाडा में शो को कैंसिल करवा दिया और फ्लाइट पकड़कर शुक्रवार देर रात ही भारत लौट आए। वह दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे कपूरथला में अपने पैतृक गांव भंडाल दोना रवाना हुए, जहां उनकी मां का अंतिम संस्कार होना है।

धार्मिक और मिलनसार रहीं परवीन

परिवार के करीबी लोग बताते हैं कि सलमा परवीन धार्मिक और मिलनसार महिला थीं। उनके निधन से परिवार में सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था। वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।

खान साब कपूरथला में जन्मे, अब पूरी दुनिया में नाम

सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम बदलकर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *