best news portal development company in india

कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिली धमकी: एक करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने पकड़ा आरोपी

SHARE:

एंटरटेनमेंट डेस्क।  पश्चिम बंगाल के एक निवासी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम का इस्तेमाल करके धमकी दी। कॉमेडियन से 1 करोड़ रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने भेजा धमकी भरा ईमेल

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिलीप चौधरी नाम के आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति पर कपिल शर्मा को धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कॉमेडियन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा और एक करोड़ रुपये की मांग की। ईमेल में उसने खुद को गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य बताया था। जांच की जा रही है कि यह आरोपी असल में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से संबंध रखता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *